Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोना 50 रुपए लुढ़का, चांदी 50 रुपए चमकी
होम Business सोना 50 रुपए लुढ़का, चांदी 50 रुपए चमकी

सोना 50 रुपए लुढ़का, चांदी 50 रुपए चमकी

0
सोना 50 रुपए लुढ़का, चांदी 50 रुपए चमकी
Gold price slips to Rs 31600 on sluggish demand, Silver prices up by Rs 50

नई दिल्ली। सुस्त जेवराती मांग के बीच वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान आैद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 50 रुपए की बढ़त में 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने में घटबढ़ रही। लंदन का सोना हाजिर 0.90 डॉलर चढ़कर 1,292.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अगस्त का अमरीकी सोना वायदा 1.30 डॉलर फिसलकर 1,296.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सोने की वैश्विक बाजार में मांग कमजोर पड़ी है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की मजबूती के साथ 16.41 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

स्थानीय बाजार में कमजाेर मांग के कारण सोने ने सोमवार की बढ़त खो दी। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपये लुढ़ककर 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर स्थिर रही।

औद्योगिक ग्राहकी आने से तीन दिन की गिरावट से उबरती हुई चाँदी हाजिर 50 रुपये की तेजी में 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चांदी वायदा भी 75 रुपए चमककर 39,570 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,600
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,450
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,570
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800