Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
युवती का अपहरण कर उसके साथ छह आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया
होम Madhya Pradesh युवती का अपहरण कर उसके साथ छह आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया

युवती का अपहरण कर उसके साथ छह आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया

0

पन्ना | मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक युवती का अपहरण कर छह आरोपियों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसे कटनीे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रैपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता एवं उसके पिता व भाई के बयान दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 जून को पीड़िता जब अपने घर के आंगन में सो रही थी तभी आरोपी उसका मुंह दबाकर जंगल की ओर उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बेसुध युवती को आरोपी नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास में छोड़कर फरार हो गए। परिजन ने युवती को जब घर में नहीं पाया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पता न चलने पर रैपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। युवती 24 घंटे बाद लहूलुहान हालत मेंं मिली। पीड़िता ने अपने बयान में आरोपियों की पहचान की है। रैपुरा थाना प्रभारी एस के द्विवेदी ने बताया कि बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।