Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म बनाएगी अभिनेत्री मेघना गुलजार
होम Entertainment Bollywood फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म बनाएगी अभिनेत्री मेघना गुलजार

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म बनाएगी अभिनेत्री मेघना गुलजार

0

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री मेघना गुलजार भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष रह चुके फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म बनाने जा रही है। फिल्मकार रॉनी स्क्रूवाला और मेघना गुलज़ार साथ मिलकर फिल्म बनाने वाले हैं।

उन्होंने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष रहे फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म बनाने के लिए हाथ मिलाया है। मेघना ने कहा कि वर्ष 2015 में रॉनी ने उन्हें ये कहानी बताई थी और कहा था कि वह इस पर उनके साथ काम करना चाहते हैं। यह आइडिया काफी अच्छा लगा था। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है.।

मेघना फील्ड मार्शल मानेकॉ की बेटी और पोते से मुलाकात करेंगी। अगले तीन महीनों में फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार हो जायेगी। फिल्म के लिए कास्टिंग का काम इसी के बाद शुरू होगा। रॉनी स्क्रूवाला का कहना है कि सैम मानेकशॉ का किरदार शरारती होने के साथ-साथ बुद्धिमान और अनुशासित भी है। बताया जाता है कि मानेकशॉ काफी मजाकिया स्वभाव के व्यक्ति थे।