Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जून 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 07 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1099 – यरुशलम में पहले क्रुसेडर्स पहुंचे।
1413 – नेपल्स के राजा लैडिसलाव ने रोम पर कब्जा किया।
1539 – चौसा के युद्ध में शेरशाह ने मुगल शासक हुमायूं को हराया।
1546 – इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड/आयरलैंड के साथ आंद्रेस शांति समझौता किया।
1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1631 – मुगल बादशाह शाहजहां की बेगम मुमताज की चौहदवें बच्चे के जन्म के दौरान मृत्यु।
1654 – लुई चतुर्दश फ्रांस के राजा बने।
1692 – कैरिबियाई देश जमाइका के पोर्ट राॅयल में भूकंप से तीन हजार लोगों की मौत।
1780 – लंदन में कैथोलिक विरोधी दंगों में सैकड़ों की जान गई।
1862 – अमरीका तथा ब्रिटेन दास व्यापार खत्म करने पर राजी हुए।
1863 – फ्रांसीसी सेना ने मेक्सिको शहर पर कब्जा किया।
1864 – अब्राहम लिंकन अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए दूसरी बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाये गए।
1893 – महात्मा गांधी का पहला सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू हुआ।
1929 – वेटिकन सिटी एक संप्रभु देश बना।
1939 – जार्ज षष्टम तथा एलिजाबेथ ब्रिटेन के पहले राजा और रानी बने जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया।
1948 – वामपंथियों ने पूरी तरह से चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा कर लिया।
1979 – भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर-एक को सोवियत संघ के बीयर्स लेक से छोड़ा गया।
2013 – चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हुए।
2013 – हिमाचल प्रदेश में एक बस के पहाड़ी रास्ते से गिर जाने से 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हुए।