Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दस दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा: राहुल गांधी
होम Headlines दस दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा: राहुल गांधी

दस दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा: राहुल गांधी

0
दस दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा: राहुल गांधी
स दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा: राहुल गांधी
स दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा: राहुल गांधी
स दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा: राहुल गांधी

मंदसौर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दस दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

गांधी ने मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में किसान गोलीकांड की बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में आने पर राज्य का नक्शा बदल देगी।

गांधी ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री लगाई जाएगी। इससे यह लाभ होगा कि किसान अपनी फसल या उत्पाद इस तरह की इंडस्ट्री में ले जाएंगे और इससे किसानों को और अधिक आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया किसान समेत सभी के हित में कार्य करेंगे। हमारी पार्टी जो वादा करेगी, वो पूरा करेगी। हम ‘पंद्रह लाख रूपयों’ की तरह झूठे वादे नहीं करेंगे।

इस अवसर पर कमलनाथ, सिंधिया के अलावा वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया और अन्य नेता भी मौजूद थे।

राज्य में पिछले पंद्रह सालों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। केंद्रीय नेतृत्व ने हाल ही में कमलनाथ को अरुण यादव के स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सौंपी है। सिंधिया को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।