Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल पहले पंजाब, कर्नाटक में किसानों के कर्ज माफ करें : कैलाश विजयवर्गीय
होम Madhya Pradesh Bhopal राहुल पहले पंजाब, कर्नाटक में किसानों के कर्ज माफ करें : कैलाश विजयवर्गीय

राहुल पहले पंजाब, कर्नाटक में किसानों के कर्ज माफ करें : कैलाश विजयवर्गीय

0
राहुल पहले पंजाब, कर्नाटक में किसानों के कर्ज माफ करें : कैलाश विजयवर्गीय
BJP's Kailash Vijayvargiya calls Rahul Gandhi's loan waiver announcement in Madhya Pradesh a 'jumla'
BJP’s Kailash Vijayvargiya calls Rahul Gandhi’s loan waiver announcement in Madhya Pradesh a ‘jumla’

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए सवालिया लहजे में कहा कर्ज माफी की बात करने वाले गांधी पहले पंजाब और कर्नाटक में किसानों के कर्ज माफ करें।

अपने गृह नगर इंदौर में भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही वे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों से कर्ज माफी का वादा कर रहे हैं। क्या उन्होंने कांग्रेस की सत्ता वाले राज्यों में कर्ज माफ किए हैं।

उल्लेखनीय है कि आज मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।

भाजपा महासचिव ने देश में जारी किसान आंदोलन से सरकार के प्रति उपजे आक्रोश से जुड़े प्रश्नों पर पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों की स्थिति बहुत अच्छी है। उन्होंने दावा किया कि बीते चार साल की मोदी सरकार ने किसानों के हितार्थ बहुत कुछ किया है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को किसानों के लिए एक समर्पित मुख्यमंत्री करार दिया।

इंदौर के महू से विधायक विजयवर्गीय ने दावा करते हुए कहा कि यहां का किसान भाजपा के साथ है। आगामी 8 जून को यहां का किसान भाजपा के समर्थन में रैली कर रहा है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रभारी विजयवर्गीय ने वहां भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि ये वहां पहली बार नहीं हो रहा है। यही वहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हुआ था और वो लोग डर कर पीछे हट गए, लेकिन भाजपा डरने वालों में से नहीं है। हमारे कार्यकर्ता काम करते रहेंगे।

आख़िर कब जानेंगे, राहुल गांधी : अरुण जेटली