Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जून 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
June 11 in history : What happened on 11 june in Indian and World History
June 11 in history : What happened on 11 june in Indian and World History

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1776- अमरीका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई, इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
1897- प्रसिद्ध क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म।
1921- ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार प्रदान किया गया।
1940- इटली ने मित्र देशों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1942- अमरीका और तत्कालीन सोवियत रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1944- अमरीका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।
1947- अमरीका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।
1948- राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म।
1955- फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत।
1964- जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देशभर में बिखेरा गया।
1983- जाने-माने उद्योगपति और स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी घनश्यामदास बिड़ला का निधन।
2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
2012- अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।