Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लोग पानी को तरस रहे हैं भाजपा वोट मांग रही है
होम Latest news लोग पानी को तरस रहे हैं भाजपा वोट मांग रही है

लोग पानी को तरस रहे हैं भाजपा वोट मांग रही है

0
लोग पानी को तरस रहे हैं भाजपा वोट मांग रही है
congressman during bypoll in ward number 7 of sirohi panchayat samiti
sirohi congress
sirohi congress

सबगुरु न्यूज-सिरोही। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई के लिए जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी जनता से वोट मांगने का अधिकार खो चुकी है। कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस सदस्य पूर्व प्रधान नीतिराजसिंह देवडा ने फीता काटकर किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य, कांग्रेस प्रत्याशी मालूदेवी देवासी भी उपस्थित थे।

उन्होने कहा कि महंगाई से लोगो के घर की रसोई का हिसाब बिगड गया है। यह विचार पंचायत समिति सदस्य के लिए हो रहे उपचुनाव में सिंदरथ गांव में कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन एवं आमसभा में उपस्थित लोगो के बीच बोलते हुए वक्त किये।
पूर्व विधायक लोढा ने कहा कि पिछले साढे चार वर्ष के भाजपा सरकारो के कार्यकाल में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओ के भाव आसमान छू गये है। पानी का भाव बढाकर दुगुना तो बिजली की दर डेढ गुणा कर दी है। खाद्य सामग्री के भाव बढने से लोगो को भारी कठिनाई हो रही है।
उन्होने कहा कि महंगे खाद बीज से किसान मजदूर भी उपज पैदा करने से कतराने लगे है। आमदनी नही बढने से हर आम अपने आपको ठगा महसूस करता है। लोढा ने कहा कि मोदी-वसुन्धरा की भाजपा सरकारो की जनविरोधी नीतियो से रोजमर्रा की तकलीफो के चलते हर व्यक्ति आहत है। ऐसे में उन्हे जनता से वोट मांगने का कोई अधिकार नही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य ने कहा कि लोग पीने के पानी व रोजगार के लिए तरस रहे है और भाजपा जनप्रतिनिधि मदमस्त होकर घूम रहे हंै। कहीं ग्रामीण क्षेत्र में महानरेगा के तहत रोजगार नही मिल रहा है।
उन्होने कहा कि उपचुनाव में ऐसे नकारा एवं जनविरोधी भाजपा को हराकर संदेश दे। पूर्व उपप्रधान मोतीसिंह देवडा ने भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। प्रत्याशी मालूदेवी देवासी एवं सिंदरथ के पूर्व सरपंच भमराराम ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य बबीता गर्ग, दिनेश माली, विरेन्द्रसिंह, गलबाराम माली, देवाराम देवासी, सेवादल ब्लाॅक संगठक जगदीश देवासी, जेसाराम मेघवाल, दलाराम गर्ग, मनाराम मेघवाल, राजेन्द्रसिंह, एम.पी.सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इससे पहले वार्ड नं. 07 से कांग्रेस प्रत्याशी मालूदेवी देवासी का चुनाव प्रचार कार्यालय व फीता काटकर शुभारम्भ किया। लोढा, आर्य सहित पूर्व प्रधान नीतिराजसिंह देवडा ने फीता काटा। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी प्रताप माली, ईश्वरसिंह सिसोदिया, तेजाराम मेघवाल, देवाराम, गोवाराम भाटी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित, शंकरलाल पुरोहित, कालन्द्री नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, आई.टी. सेल के नटवरसिंह, गणपतसिंह देवडा, प्रतापसिंह नून, शिवराजसिंह देवडा, मोतीजी भोपा, उगमसिंह रोडा, जवानसिंह वेलांगरी, महेन्द्र वाडेली, दीपाराम चैधरी, पदमाराम चैधरी, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष सुरेश राव, कुशल देवडा, दशरथ नरूका, रताराम देवासी सहित महिला पुरूष उपस्थित थे।