Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1778 – पर्शिया ने अर्जेंटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1819 – अमरीका ने पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
1879 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को गिरफ्तार कर लिया गया।
1883 – चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रांज कैफ़का का जन्म हुआ।
1886 – न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
1890 – इडाहो अमरीका का 43वां प्रांत बना।
1897 – इतावली वैज्ञानिक गूल्येलमो मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
1928 – लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
1952 – अमरीकी कांग्रेस ने प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ।
1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अल्जीरिया की आजादी की घोषणा की।
1968 – वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दबाव बढ़ा।
1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
1979 – दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ।
1990 – मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।
2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता।
2011 – वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।
2012 – इराक में बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।