Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘भारत’ के लिए 12 करोड़ की फीस मिली
होम Entertainment Bollywood प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘भारत’ के लिए 12 करोड़ की फीस मिली

प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘भारत’ के लिए 12 करोड़ की फीस मिली

0

मुंबई | बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘भारत’ के लिए 12 करोड़ की फीस मिली है। प्रियंका चोपड़ा जल्द सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम करने जा रही है।

प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। ‘क्वांटिको’ के ज़रिए वह अमेरिका में घर-घर पहुंची हैं। काफी समय तक हॉलीवुड में काम करने के बाद प्रियंका की ‘भारत’ में वापसी हुई है और अब वो बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रही हैं। कहा जा रहा है कि ‘भारत’ के लिए प्रियंका को भारी-भरकम फीस दी गयी है।

प्रियंका की टीम ने ‘भारत’ के लिए सलमान ख़ान की कंपनी से 14 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मांगे थे। फ़िल्म के लिए प्रियंका को 12 करोड़ दिये गये हैं। लगभग इतनी ही फ़ीस दीपिका पादुकोण को ‘पद्मावत’ के लिए दी गयी थी। ‘भारत’ का निर्माण सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं, जबकि अली अब्बास ज़फ़र का निर्देशन है। ‘भारत’ कोरियन फ़िल्म ‘ओडे टू माय फादर’ का आधिकारिक रीमेक है। प्रियंका के अलावा फ़िल्म में दिशा पाटनी भी हैं।