Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जून 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 17 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-
1397- डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे ने कल्मार संघ की स्थापना की।
1631- मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन।
1756- नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया।
1917- महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया।
1928- तत्कालीन उड़ीसा (अब ओडिशा) के रत्न कहे जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक चिंतक और कवि पंडित गोपा बंधु दास का निधन।
1950- मिस्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1967- चीन हाइड्राेजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।
1981- मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और ईसाइयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गए।
1994- शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबॉल की शुरुआत हुई।
2015- अमरीका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया।