Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आर्थिक तंगी के कारण पिता ने दो बच्चों को मिट्टी में जिंदा दफन करने की कोशिश
होम Bihar आर्थिक तंगी के कारण पिता ने दो बच्चों को मिट्टी में जिंदा दफन करने की कोशिश

आर्थिक तंगी के कारण पिता ने दो बच्चों को मिट्टी में जिंदा दफन करने की कोशिश

0

गोपालगंज | बिहार में गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र में आज आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने अपने दो बच्चों को मिट्टी में जिंदा दफन करने की असफल कोशिश की।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान भगवत परसा गांव निवासी भिर्गुण महतो अपने चार वर्षीय पुत्र सनोज कुमार तथा तीन वर्षीय पुत्री मीसा कुमारी पर भीख मांगने के लिए दबाव बना रहा था। इससे इंकार करने पर उसने अपने दोनों बच्चों को मिट्टी में जिंदा दफन करने की कोशिश की, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित थाना ले आये। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही भिर्गुण मौके से फरार हो गया। थाने पर बच्चों को मिट्टी लगे कपड़ों को साफ कर दोनों को स्नान कराने बाद घटना की सूचना जिला श्रम अधीक्षक मनोज कुमार दुबे को दी गयी। गोपालगंज से श्रम विभाग की टीम दोनों बच्चों को लाने फुलवरिया थाना रवाना हो गयी है।