Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व तीरंदाज लिम्बा राम के लिए 5 लाख की विशेष सहायता मंजूर
होम Rajasthan Jaipur पूर्व तीरंदाज लिम्बा राम के लिए 5 लाख की विशेष सहायता मंजूर

पूर्व तीरंदाज लिम्बा राम के लिए 5 लाख की विशेष सहायता मंजूर

0
पूर्व तीरंदाज लिम्बा राम के लिए 5 लाख की विशेष सहायता मंजूर
former International Archer Limba Ram
former International Archer Limba Ram
former International Archer Limba Ram

जयपुर। केन्द्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता लिम्बा राम के इलाज के लिए पांच लाख रुपए की विशेष वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।

लिम्बा राम न्यूरो जेनरेटिव बीमारी या स्नायु संबंधी रोग से पीड़ित हैं और उनका इलाज जयपुर में चल रहा है। वह राजस्थान सरकार के लिए कार्यरत हैं और उन्हें खिलाड़ियों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष योजना के तहत निर्धारित चार लाख रुपए की सीमा से ज्यादा वेतन मिलता है। राठौड़ इस कोष के अध्यक्ष है और उन्होंने इस निर्धारित शर्त में ढील देते हुए यह सहायता मंजूर की है।

लिम्बा राम की विधवा मां, विधवा बहन एवं उसके बच्चे, विधवा सास और बेरोजगार भाई उन्हीं पर निर्भर हैं। इससे पहले लिम्बाराम को अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबर मिलने पर कर्नल राठौड़ ने अधिकारियों की एक टीम को उनसे मिलने और किसी भी तरह की सहायता के बारे में जानकारी लेने की जिम्मेदारी सौंपी थी। अधिकारियों की इसी समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही यह सहायता मंजूर की गई।