Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्णिया में डायन के आरोप में महिला की पीट-पीट कर हत्या
होम Bihar पूर्णिया में डायन के आरोप में महिला की पीट-पीट कर हत्या

पूर्णिया में डायन के आरोप में महिला की पीट-पीट कर हत्या

0
पूर्णिया में डायन के आरोप में महिला की पीट-पीट कर हत्या
Tribal woman beaten to death for practising witchcraft in Purnea
Tribal woman beaten to death for practising witchcraft in Purnea

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के आमनाह बांस बिट्टा गांव में डायन के शक में मंगलवार को एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आमनाह बांस बिट्टा गांव निवासी संजय मुर्मू की पत्नी पार्वती मुर्मू (40)) को डायन होने के आरोप में सोमवार रात पेड़ में बांधकर पिटाई की गई और पूरी रात उसे पेड़ से ही बंधा छोड़ दिया गया। पत्नी को बचाने गए संजय की भी पिटाई की गई। महिला को सुबह इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतका की पुत्री अनिता मुर्मू ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े चाचा रामू मुर्मू पिछले डेढ़ साल से बीमार थे जिनकी मौत सोमवार को हो गई। चाचा के मौत का कारण उसकी मां को ही बताया गया और कहा गया कि डायन पार्वती ने ही उसे मार डाला है। उसके चचेरे भाइयों का कहना था कि पार्वती ने ही जादू टोना कर दी थी जिसके कारण उसके पिता इतने दिनों से बीमार थे।

सूत्रों ने बताया कि मृतका की पुत्री के बयान पर चचेरे भाई निर्मल मुर्मू, परमेश्वर मुर्मू, किशन मुर्मू समेत उनके परिवार के अन्य छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।