Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली से 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
होम Delhi दिल्ली से 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

दिल्ली से 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

0
दिल्ली से 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
delhi lg anil baijal order to 15 ips officers transferred from delhi with immediate
delhi lg anil baijal order to 15 ips officers transferred from delhi with immediate

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों के बुधवार तुरंत प्रभाव से तबादले के आदेश दिए हैं।

पूर्वोत्तर रेंज के संयुक्त आयुक्त 1997 के आईपीएस अधिकारी डॉ सागर प्रीत हुड्डा को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। वर्ष 2004 के आईपीएस किम कैनिंग जो वर्तमान में अतिरिक्त आयुक्त यातायात हैं, उनका तबादला मिजोरम किया गया है। पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त आयुक्त एम एन तिवारी (2004) को मिजोरम भेजा गया है।

विजय सिंह (2005) जो वर्तमान में उपायुक्त यातायात हैं, उनका तबादला अंडमान- निकोबार किया गया है। द्वारका जिले के उपायुक्त शिबेश सिंह को लक्षदीप और पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के उप प्रधानाचार्य परमादित्य का तबादला गोवा किया गया है।

पूर्वी जिला के उपायुक्त जतिन नरवाल को अंडमान निकोबार, दक्षिण-पश्चिम जिले के उपायुक्त डी मिलिंद महादेव को चंडीगढ़ और सुरक्षा में तैनात उपायुक्त आर सत्यसुन्दरम को मिजोरम भेजा गया है।

दक्षिण-पश्चिम जिले की अतिरक्त उपायुक्त दो मोनिका भारद्वाज को मिजोरम, दक्षिण पूर्व जिले के अतिरिक्त उपायुक्त 2 वी स्वामी हरेश्वर को दमन द्वीव एंड दादर नगर हवेली, द्वारक जिले के अतिरिक्त उपायुक्त 2 विचित्र वीर का तबादला अंडमान एंड निकाेबार किया गया है।

रोहिणी जिले के अतिरिक्त उपायुक्त 2 अंकित कुमार सिंह अरुणाचल प्रदेश और मध्य जिले के अतिरिक्त उपायुक्त 2 जिम्मे चेराम को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है।