Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रियंका चोपड़ा की किताब अगले साल रिलीज होगी
होम Entertainment Bollywood प्रियंका चोपड़ा की किताब अगले साल रिलीज होगी

प्रियंका चोपड़ा की किताब अगले साल रिलीज होगी

0
प्रियंका चोपड़ा की किताब अगले साल रिलीज होगी
प्रियंका चोपड़ा की किताब अगले साल रिलीज होगी
प्रियंका चोपड़ा की किताब अगले साल रिलीज होगी
प्रियंका चोपड़ा की किताब अगले साल रिलीज होगी

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब अगले साल रिलीज करेगी। प्रियंका चोपड़ा ने हाल के समय में हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनायी है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने संस्मरण और वृत्तांत को किताब के पन्नों में कैद किया है और वो किताब अगले साल रिलीज़ की जायेगी। इसका नाम ‘अनफिनिश्ड’ रखा गया है। इस किताब में प्रियंका के लिखे निबंधों, कहानियों और कुछ ऐसे प्रसंग, जिसे प्रियंका ने महसूस किया है, शामिल किया जाएगा। किताब अमेरिका, ब्रिटेन और इंडिया में एक साथ प्रकाशित होगी। ‘अनफिनिश्ड’, कुछ मज़ेदार किस्सों, बगावती तेवरों और बोल्ड स्टेटमेंट से भरी पड़ी होगी, जिसका दावा प्रियंका ने कर दिया है।

प्रियंका ने कहा की यह सब मेरे मिज़ाज की तरह ही होगा। मैं बहुत ही प्राइवेट पर्सन हूं। अब तक मैंने अपने बारे में बहुत कुछ नहीं बोला था लेकिन अब मैं इसके लिए तैयार हूं। ऐसा मैं इसलिए कर रही हूं ताकि लोगों को और खासकर महिलाओं को मेरी कहानियों से प्रेरणा मिले। प्रियंका इसे महिलाओं का मेनिफेस्टो मानती हैं। ये ऐसी महिलाओं के लिए भी होगा जो इस बात में विश्वास करती हैं कि उन्हें वो सब कुछ नहीं मिला जिसकी वो अधिकारी थी।