Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बाराबंकी में चार वर्षीय दिव्यांग बालिका के साथ दुष्कर्म
होम UP Barabanki बाराबंकी में चार वर्षीय दिव्यांग बालिका के साथ दुष्कर्म

बाराबंकी में चार वर्षीय दिव्यांग बालिका के साथ दुष्कर्म

0
बाराबंकी में चार वर्षीय दिव्यांग बालिका के साथ दुष्कर्म
Seven-year-old innocent in Badmer killed after rape
बाराबंकी में चार वर्षीय दिव्यांग बालिका के साथ दुष्कर्म
बाराबंकी में चार वर्षीय दिव्यांग बालिका के साथ दुष्कर्म

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के देवां क्षेत्र में चार वर्षीय दिव्यांग बालिका के साथ पड़ोसी ने बलात्कार किया। पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने गुरुवार को यहां बताया कि गोरिया गांव में चार वर्षीय दिव्यांग बालिका कल रात घर में अकेली थी।

उसी का पड़ोसी एक व्यक्ति उसको उठाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े लेकिन आरोपी तब तक भाग गया। ग्रामीणों ने भागते हुए आरोपी को पहचान लिया। आरोपी की पहचान गांव के चार बच्चों का पिता गणेश के तौर पर की गयी।

गंभीर अवस्था में बालिका को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।