Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जून 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जून 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1757- प्लासी की लड़ाई में बंगाल के नवाब सिराजुदौला को रॉबर्ट क्लाइव की नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
1761- पानीपत की तीसरी लड़ाई हारने के बाद मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन।
1901- भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म।
1953- भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर की जेल में निधन।
1956- जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।
1960- जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ।
1980- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी की एक विमान दुर्घटना में मौत।
1985- एयर इंडिया का विमान कनिष्का आयरलैंड तट पर दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 329 यात्रियों की मौत।
1991- अफ्रीकी देश माल्दोवा ने आजादी की घोषणा की।
1996- शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2012- एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
2017- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त।