Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भोपाल : पत्नी के सामने दबंगों ने किसान को जिंदा जलाया
होम Madhya Pradesh Bhopal भोपाल : पत्नी के सामने दबंगों ने किसान को जिंदा जलाया

भोपाल : पत्नी के सामने दबंगों ने किसान को जिंदा जलाया

0
भोपाल : पत्नी के सामने दबंगों ने किसान को जिंदा जलाया
Dalit farmer burnt alive before helpless wife on outskirts of Bhopal
Dalit farmer burnt alive before helpless wife on outskirts of Bhopal
Dalit farmer burnt alive before helpless wife on outskirts of Bhopal

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बैरसिया तहसील में पत्नी के सामने एक किसान काे जिंदा जला कर मार देने वाले चार दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार परसोरिया घटखेड़ी गांव में यह घटना हुई। सरकार ने किसान किशोरीलाल जाटव (70) को परसोरिया जोड़ पर जमीन का पट्टा दिया था। गांव के दबंग तीरन सिंह यादव ने इस पर कब्जा कर लिया।

गुरुवार सुबह किशोरीलाल अपनी पत्नी तंखिया के साथ खेत पर पहुंचे तो देखा कि तीरन, उसका बेटा प्रकाश, भतीजे संजू और बलबीर खेत को जोत रहे थे। उसने विरोध किया तो चारों ने धमकी दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में पत्नी के सामने ही उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे किशोरीलाल की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाला। बाद में अधिकारियों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने देर रात चारों आरोपियों को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया है।