Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमित शाह के स्वागत के लिए जम्मू भगवा रंग से सराबोर
होम Breaking अमित शाह के स्वागत के लिए जम्मू भगवा रंग से सराबोर

अमित शाह के स्वागत के लिए जम्मू भगवा रंग से सराबोर

0
अमित शाह के स्वागत के लिए जम्मू भगवा रंग से सराबोर
Post PDP-BJP break-up, Jammu turns saffron to welcome Amit Shah
Post PDP-BJP break-up, Jammu turns saffron to welcome Amit Shah

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के जम्मू के शनिवार के दौरे के मद्देनजर ‘मंदिरों के इस शहर’ को भगवा रंग में सराबोर कर दिया गया है।

शाह शनिवार को यहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में आयोजित एक समारोह में भाग लेने के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे और पार्टी कार्यों की समीक्षा करेंगे। राज्य में भाजपा-पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के किसी नेता का यह पहला दौरा होगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार शाह के स्वागत के लिए हवाई अड्डे से समारोह स्थल तक भाजपा के झंडे लगाए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं है, यह जम्मू के लोगों का एक बड़ा समारोह है। भाजपा सरकार से अलग हो गई है।

पीडीपी को उसकी गलत नीतियों की वजह से सत्ता से अलग कर दिया गया है। केन्द्र सरकार के पूरे समर्थन के बावजूद पीडीपी अपनी गलत नीतियों के कारण विकास करने में विफल रही है।

भाजपा कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जोरदार स्वागत के लिए बहुत उत्साहित हैं। पार्टी के विधायक, सांसद शाह को अपने-अपने क्षेत्रों के कामकाज के बारे में जानकारी भी देंगे।