Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी ने एम्स जाकर ली वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी
होम Delhi मोदी ने एम्स जाकर ली वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी

मोदी ने एम्स जाकर ली वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी

0
मोदी ने एम्स जाकर ली वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी
PM Modi visits delhi AIIMS to check on atal bihari Vajpayee's health
PM Modi visits delhi AIIMS to check on atal bihari Vajpayee’s health

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गए।

एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी रात नौ बजे अस्पताल पहुंचे और यहां 20 मिनट रुकने के बाद चले गए।

उल्लेखनीय है कि 93 वर्षीय वाजपेयी 11 जून से गुर्दे में संक्रमण, छाती में रक्त जमाव और पेशाब की समस्या के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं।

वाजपेयी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने एम्स जाकर उनके स्थास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।