Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल
होम Breaking पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल

पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल

0
पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल
BJP national president Amit Shah kicks off campaign in West Bengal for 2019 elections
BJP national president Amit Shah kicks off campaign in West Bengal for 2019 elections

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार की शुरूआत करते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई से राज्य की सभी सीटें जीतने का आह्वान किया।

प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी की चुनाव प्रबंधन की टीम यहां मौजूद है। शाह ने राज्य की सभी 42 संसदीय सीटों पर जीत के लिए संघर्ष का आह्वान किया और कहा है कि 2019 का आम चुनाव का लक्ष्य बड़ा है, इसलिए हमें इसका अच्छा परिणाम लाना है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, प्रदेश महिला भाजपा अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी तथा अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे।

भाजपा अध्यक्ष पहले ही दावा कर चुके हैं कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में लोकसभा की सीटें बहुमत की संख्या में जीतेगी। प्रदेश इकाई की ओर से हालांकि उन्हें रिपोर्ट दी गई है कि राज्य की 42 में से 22 सीटों पर सुनिश्चित जीत हासिल होगी और तृणमूल कांग्रेस की शोचनीय पराजय होगी। शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर दोपहर को यहां पहुंचे। वह मुख्य रूप से पार्टी के सांगठनिक मामलों पर नजर रखे हुए हैं।