Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भिंड में आठ साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी अरेस्ट
होम Madhya Pradesh Bhind भिंड में आठ साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी अरेस्ट

भिंड में आठ साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी अरेस्ट

0

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड शहर में पुलिस ने एक युवक को आठ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में गिरफ्तार किया है।

पेशे से सब्जी व्यापारी आरोपी जिस मकान में किराएदार के तौर पर रहता था, उसी मकान में रहने वाले एक और किराएदार की मासूम बच्ची से उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची समय रहते भाग निकली, जिसके बाद बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी को पकड़ लिया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) वीरेन्द्र सिंह तोमर ने आज यहां बताया कि स्थानीय महावीर गंज में सब्जी का कारोबार करने वाला आरोपी अबरार खान किराए के मकान में रहता है। इसी मकान में आठ साल की एक बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है।

कल शाम बच्ची शौचालय से निकली, तभी आरोपी ने उसे अपने कमरे में खींच लिया। आरोपी को निर्वस्त्र देखकर बच्ची जोर से चीखी और उसे धक्का देते हुए बाहर की ओर भागी। बच्ची के पिता के वहां पहुंचने पर परिजन ने बच्ची को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की कोशिश करने और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।