Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फिल्म जीरो में काम करना खुशकिस्मती : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा
होम Entertainment Bollywood फिल्म जीरो में काम करना खुशकिस्मती : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

फिल्म जीरो में काम करना खुशकिस्मती : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

0

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि फिल्म जीरो में काम करना उनकी खुशकिस्मती रही है। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म जीरो में शाहरुख़ खान ,अनुष्का और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है।

अनुष्का के सीन्स की शूटिंग फिल्म में पूरी हो चुकी है। अनुष्का ने ट्विटर पर लिखा, “ ज़ीरो में पूरी तरह से मेरा दिल रहा। मेरे लिए ज़ीरो दो लोगों की एक ख़ूबसूरत कहानी रही है। ये मेरी खुशकिस्मती है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा रही।”

अनुष्का ने आनंद एल राय, शाहरुख़ और कैटरीना को थैंक्स कहा है। अनुष्का के साथ शाहरुख़ की यह तीसरी फिल्म है। दोनो इससे पूर्व रब दे बना दी जोड़ी और जब तक है जान में काम कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का फिल्म में एक साइंटिस्ट की भूमिका में हैं और फिल्म की कहानी से नासा का भी कुछ कनेक्शन है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।