Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अनिल कपूर और सोनम कपूर की जोड़ी पहली बार करेगी काम
होम Entertainment Bollywood अनिल कपूर और सोनम कपूर की जोड़ी पहली बार करेगी काम

अनिल कपूर और सोनम कपूर की जोड़ी पहली बार करेगी काम

0

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर पहली बार अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ काम करते नजर आयेंगे। अनिल कपूर अपनी बेटी के सोनम के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

इन दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म में अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया है।

पोस्टर में सोनम हंसती हुई नजर आ रही हैं। वहीं टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर की फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का फेमस गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा चल रहा है। फिर कहानी शुरू होती है 2018 से, जहां सोनम ये कह रही हैं कि ट्रू लव के रास्ते में कई परेशानियां शुरु हो जाती हैं। फिल्म में अनिल और सोनम एक पिता और बेटी का किरदार निभाते हुए ही नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली धार कर रही हैं। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अनिल और सोनम के अलावा जूही चावला भी होंगी। इसके अलावा फिल्म में राजकुमार राव भी होंगे जो फिल्म में सोनम कपूर के लवर का रोल प्ले करेंगें। फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।