Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मन्दसौर सांसद पहुँचे एमवाएच, दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य की ली जानकारी
होम Law and Order मन्दसौर सांसद पहुँचे एमवाएच, दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मन्दसौर सांसद पहुँचे एमवाएच, दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य की ली जानकारी

0

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के शासकीय महाराजा यसवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती सात वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात करने मन्दसौर के सांसद सुधीर गुप्ता आज अस्पताल पहुंचे। यहॉँ उन्होंने पीड़िता के परिजनों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

गुप्ता ने यहाँ ‘यूनीवार्ता’ से बातचीत में बताया कि घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालिका के उपचार के लिये उसे बेहतर चिकित्सा व्यवस्था देने के निर्देश दिये हैं। चौहान इस मामले में पल पल की जानकारी ले रहें हैं। उन्होंने प्रशासन को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। दुष्कर्म के आरोपी इमरान (20) को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

उल्लेखनीय है कि बालिका के साथ तीन दिन पहले मंदसौर जिले में दुष्कर्म की घटना हुयी थी। बालिका के चेहरे और शरीर पर अन्य स्थानों पर गंभीर घाव है। उसका एमवाएच में बुधवार रात को आपरेशन भी किया गया। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुयी है। एमवाएच प्रबंधन ने मेडिकल रिपोर्ट में बालिका के साथ दुष्कर्म किये जाने की पृष्टि की है। बालिका का उपचार जारी हैं।