Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भूस्खलन से मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित
होम India City News भूस्खलन से मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

भूस्खलन से मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

0
भूस्खलन से मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित
Manali-Leh Highway Blocked By Landslide
Manali-Leh Highway Blocked By Landslide
Manali-Leh Highway Blocked By Landslide

शिमला। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण शुक्रवार को सुबह यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और पर्यटकों, स्थानीय लोगों के वाहन जगह-जगह फंस गए।

कुल्लू के जिला प्रवक्ता शेर सिंह ने यूनीवार्ता को बताया कि माढी के पास चुंबकनाला में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग -3 का करीब 250 मीटर हिस्सा गुरुवार रात धसक गया जिससे मनाली और रोहतांग पास के बीच यातायात जाम हो गया।

सिंह ने बताया कि माढी में कल रात तेज बारिश के कारण पहाड़ी धसकने से काफी पत्थर और मिट्टी गिरकर नीचे सड़क पर फैल गए।

इस सड़क की देखभाल सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) करता है और इनके जवान सड़क से पत्थर, मिट्टी हटाने मशीनरी के साथ मौके पर हैं पर सड़क साफ करने में काफी समय लगेगा क्योंकि पिछले 24 घंटे में काफी बारिश हुई है और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है।

यह एकमात्र सड़क है जो लाहोल-स्पिती जिले को बाकी दुनिया से जोड़ती है। इस सड़क का इस्तेमाल भारतीय सेना जम्मू कश्मीर और लेह लदाख में भारतीय चीनी सीमा पर भोजन, ईंधन और जवानों को पहुंचाने के लिए होता है। जाड़े के मौसम में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग पांच महीने बंद रहता है और मई में बर्फ हटाने के बाद इसे खोला जाता है।