Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रामगोपाल के बर्थडे पर यादव परिवार के रिश्तों में आई गर्माहट
होम Breaking रामगोपाल के बर्थडे पर यादव परिवार के रिश्तों में आई गर्माहट

रामगोपाल के बर्थडे पर यादव परिवार के रिश्तों में आई गर्माहट

0
रामगोपाल के बर्थडे पर यादव परिवार के रिश्तों में आई गर्माहट
Thaw in SP's first family? Shivpal Yadav attends Ramgopal Yadav's birthday celebration
Thaw in SP’s first family? Shivpal Yadav attends Ramgopal Yadav’s birthday celebration

इटावा। दो साल पहले देश के प्रतिष्ठित यादव परिवार के रिश्तों में आई तल्खी की बर्फ शुक्रवार को पिघलती नजर आई जब समाजवादी पार्टी महासचिव प्रो़ रामगोपाल यादव काे उनके 72वें जन्मदिन के मौके पर अनुज शिवपाल सिंह यादव ने न सिर्फ केक खिलाया बल्कि उनके पैर भी छुए। भाई के मधुर व्यवहार से गदगद प्रो़ यादव ने शिवपाल को गले लगा लिया।

सपा महासचिव की बर्थडे पार्टी शहर के एक आलीशान होटल में रखी गई थी। पार्टी मे शिवपाल बड़े भाई रामगोपाल यादव के बगल में खड़े नजर आए और उन्होंने रामगोपाल को अपने हाथों से केक भी खिलाया। बाद में शिवपाल ने बड़े भाई को बुके भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके चरण स्पर्श किए जिस पर प्रो़ यादव ने शिवपाल को मुस्कराते हुए अपने गले लगा लिया। शिवपाल के चरण स्पर्श करते ही पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता भी इस कवायद में आशीर्वाद लेने के लिए जुट गए।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के इस्तीफा दे चुके इटावा सदर के पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य भी मौजूद थेे। उन्होंने भी प्रो़ यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अरविंद यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव के गले में एक सोने की चैन भी पहनाई।

प्रोफेसर यादव ने इस अवसर पर पत्रकारों से कोई बात नही की हालांकि शिवपाल ने कहा कि प्रोफेसर साहब के जन्मदिन के मौके पर उनको बधाई दी गई आैर उनकी लंबी उम्र की कामना की है। परिवार मे कोई अनबन नहीं है, पूरा परिवार पहले भी एक था और आज भी एक है। जन्मदिन के मौके पर दोनों भाईयों मौजूदगी इसका बडा प्रमाण है।

उन्होने कहा कि प्रदेश मे अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बाबू से लेकर अधिकारी तक भ्रष्टाचार मे लिप्त है और जनता की कही भी सुनवाई नहीं हो रही है। आज प्रोफेसर साहब के 72वें जन्मदिन के मौके पर हम तो कहेंगे कि जितने भी समाजवादी या फिर उससे जुड़ी विचारधारा के लोग और धर्मनिरपेक्ष हैं सब लोग इकट्ठे हो जाएं और प्रदेश मे अघोषित इमरजेंसी, भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सरकार के खिलाफ कमर कस लें।

शिवपाल ने कहा कि गठबंधन को लेकर पार्टी का राष्टीय नेतृत्व तय करेगा, फिर भी हम तो कहेंगे जितने भी समाजवादी विचारधारा से जुड़े हुए धर्मनिरपेक्ष लोग इकट्ठे होकर इस सरकार को हटाने को आगे आएं।

जन्मदिन समारोह का आयोजन सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और मुलायम के बेहद करीबी माने जाने वाले राम सेवक यादव के पुत्र अरविंद यादव ने कराया था। इस मौके पर रामसेवक और पूर्व मंत्री के.पी.सिंह चौहान भी मौजूद रहे। होटल के मुख्य द्वार पर प्रो़ यादव का पार्टी समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया जिसके बाद पुजारी ने मंत्रोचारण के बाद टीका लगाकर उनका अभिनंदन किया।