Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महिला हॉकी विश्व कप में रानी संभालेंगी भारतीय टीम की कमान
होम Sports Hockey महिला हॉकी विश्व कप में रानी संभालेंगी भारतीय टीम की कमान

महिला हॉकी विश्व कप में रानी संभालेंगी भारतीय टीम की कमान

0

नयी दिल्ली । अनुभवी फॉरवर्ड इस वर्ष लंदन में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कमान संभालेंगी जबकि गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी।

हॉकी इंडिया ने विश्व कप के लिए शुक्रवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा की। लंदन में 21 जुलाई से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारत मेजबान देश एवं दुनिया की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड, सातवें नंबर की अमेरिका और 16वीं रैंकिंग के आयरलैंड के साथ ग्रुप बी में है। भारत विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर है।

भारत का पहला मुकाबला 21 जुलाई को मेजबान इंग्लैंड से होगा। विश्व कप की टीम में गोलकीपर रजनी इतिमर्पू वापसी कर रही हैं, जिन्हें इससे पहले स्पेन दौरे से विश्राम दिया गया था।

टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर: सविता (उपकप्तान), रजनी इतिमर्पू
डिफेंडर: सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस इक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर
मिडफील्डर: नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नेहा गोयल, नवजोत कौर, निक्की प्रधान
फॉरवर्ड: रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता।