Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सिरोही NHAI की सुरंग के मुहाने पर गिरा मलबा, 4 श्रमिकों की मौत, चारों शव निकाले
होम Breaking सिरोही NHAI की सुरंग के मुहाने पर गिरा मलबा, 4 श्रमिकों की मौत, चारों शव निकाले

सिरोही NHAI की सुरंग के मुहाने पर गिरा मलबा, 4 श्रमिकों की मौत, चारों शव निकाले

0
सिरोही NHAI की सुरंग के मुहाने पर गिरा मलबा, 4 श्रमिकों की मौत, चारों शव निकाले
सिरोही में नेशनल हाइवे 62 परफोर लेन पर बनी टनल से के मलबे में से निकाला गया चौथे मजदूर का शव।
सिरोही, sirohi, nhai,
सिरोही में नेशनल हाइवे 62 परफोर लेन पर बनी टनल से के मलबे में से निकाला गया चौथे मजदूर का शव।

घटनास्थल से सबगुुुरुु न्यू्ज-सिरोही। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर सिरोही के बाहरी घाटा सेक्शन पर बनी सुरंग के मुहाने पर चट्टानों के मलबा गिरने से 4 श्रमिकों की मौत हो गयी। तीन शव तो सवेरे ही मिल गए थे और चौथा शव शाम 7.40 बजे नजर आया। हजारों टन मलबे के नीचे दबने से इन मजदूरों के शव पूरी तरह पिचक गए थे।

पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि टनल की बारिश पूर्व रखरखाव करते हुए दोपहर करीब 3 बजे सुरंग के सिरोही की तरह के मुहाने के ऊपर के पहाड़ का मलबा गिर गया। इसके साथ यहां काम कर रहे मजदूर भी मलबे में दब गए।

मरने वालों में उथमण निवासी देवीसिंह पुत्र लादूसिंह, उत्तम रणाराम हीरागर व पताराम कानाराम हीरागर तथा पोसालिया निवासी महेंद्र मीना शामिल थे। देवीसिंह को छोड़कर शेष तीन मजदूरों के शव निकाल लिया गया। जबकि शाम करीब 7.40 बजे देवीसिंह का शव मलबे के नीचे नजर आया। शव पूरी तरह से पिचक गया था। एक शव के कई टुकड़े हो गए थे।

ये लोग बारिश से पहले टनल से गिरने वाले मलबे को सफाई में लगे थे। दोपहर को जब ये लोग खाना खाने के लिए टनल से नीचे उतर रहे थे , इस दौरान टनल के ऊपर से चट्टान का मलबा गिर गया। इसमे चारों मजदूर दब गए।