Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फिल्म संजू में रणबीर कपूर के अभिनय की मुरीद हुयी आलिया भट्ट
होम Entertainment Bollywood फिल्म संजू में रणबीर कपूर के अभिनय की मुरीद हुयी आलिया भट्ट

फिल्म संजू में रणबीर कपूर के अभिनय की मुरीद हुयी आलिया भट्ट

0

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म संजू में रॉकस्टार रणबीर कपूर के अभिनय की मुरीद बन गयी है।राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म संजू हाल ही में प्रदर्शित हुयी है।

संजय दत्त के जीवन पर बनी संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रही आलिया भट्ट फिल्म संजू में रणबीर कपूर के अभिनय की मुरीद बन गयी है। आलिया ने कहा कि संजू में रणबीर ने बेहतरीन काम किया है।

आलिया भट्ट ने कहा, “ फिल्म संजू काफी बेहतरीन फिल्म है। यह मेरी अब तक की सर्वश्रेष्ठ 10 फिल्मों की सूची में शामिल हो गयी है। फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। रणबीर ने फिल्म में शानदार अभिनय किया है। संजू पैसा वसूल फिल्म है। विक्की कौशल ,परेश रावल ,अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर समेत सभी सितारों ने बेहतरीन काम किया है। मैं राजकुमार हिरानी की बहुत बड़ी फैन हूँ और उनकी फिल्में देखने के लिए बेताब रहती हूं।”