Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पारा शिक्षक हत्या मामले में पूर्व मंत्री एवं विधायक एनोस एक्का दोषी
होम Headlines पारा शिक्षक हत्या मामले में पूर्व मंत्री एवं विधायक एनोस एक्का दोषी

पारा शिक्षक हत्या मामले में पूर्व मंत्री एवं विधायक एनोस एक्का दोषी

0
पारा शिक्षक हत्या मामले में पूर्व मंत्री एवं विधायक एनोस एक्का दोषी
jharkhand : Former Minister Anosh Ekka
jharkhand : Former Minister Anosh Ekka
jharkhand : Former Minister Anosh Ekka

सिमडेगा। झारखंड में सिमडेगा जिले की एक अदालत ने पूर्व मंत्री एवं कोलिबेरा विधायक एनोस एक्का को पारा शिक्षक की हत्या किये जाने के मामले में शनिवार को दोषी करार दिया।

न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने यहां पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या के मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एनोस एक्का को दोषी करार दिया है। मामले में इस वर्ष 3 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी।

आरोप के अनुसार, मृतक पारा शिक्षक मनोज कुमार कोलिबेरा पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष के साथ ही एनोस एक्का की झारखंड पार्टी के सक्रिय सदस्य भी थे। चुनाव से पहले मनोज एक्का की पार्टी छोड़कर कोई दूसरे दल में शामिल हो गए थे। विद्यालय से कुछ अज्ञात अपराधी उसे जबरन अपने साथ ले गए और बाद में उनका शव बरामद किया गया था।

इस मामले में मनोज के परिजनों ने एनोस एक्का के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने एक्का को कोलिबेरा में थकुटोली स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में एक्का रांची में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है।