Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया
होम India Politics भाजपा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया

भाजपा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया

0
भाजपा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया
भाजपा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया
भाजपा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया
भाजपा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया

जालंधर । भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस सरकार की विफलताओं और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा चुनाव पूर्व जनता से किए गए झूठे वायदों के खिलाफ सोमवार को उनका (कैप्टन सिंह का) पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा के पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया और के डी भंडारी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश कुमार शर्मां के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय कंपनी बाग चौक पर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेन्दर सिंह का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव दौरान किए गए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया, जिनमें रेत बजरी की कीमतें कम करना, नौजवानों को नौकरियां देना, युवाओं को मुफ्त सेल फोन देना और किसानों के ऋण माफ करना आदि शामिल हैं।

नेताओं ने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार पहले से भी कई गुणा बढ़ गया है। पिछले एक महीने में लगभग 18 युवकों की अधिक नशा करने के कारण मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों पर ही नशे का कारोबार करने के आरोप लग रहे हैं। सरकार द्वारा कई पुलिस अधिकारियों को नशा कारोबार के आरोप लगने पर निलंबित करना इस बात का प्रमाण है कि बड़ी संख्य में पुलिस कर्मचारी नशे के कारोबार में लिप्त हैं।

राज्य की कई लड़कियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों पर उन्हे नशे की दलदल में धकेलने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा अपराध भी पहले की अपेक्षा कई गुणा बढ़ गया है। रेत खनन माफियाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों को विधायकों पर जान लेवा हमले किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर सरकार राज्य में माफिया राज को खत्म करने में नाकाम रही तो भाजपा संघर्ष और तेज करेगी।