Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जबलपुर में किशोरी से तीन आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म
होम Madhya Pradesh JABALPUR जबलपुर में किशोरी से तीन आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म

जबलपुर में किशोरी से तीन आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म

0

जबलपुर । मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक किशोरी से तीन आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी किशोरी के बड़े भाई के दोस्त थे, जिनमें से दो नाबालिग और एक बालिग हैं। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण संबंधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रांझी सीएसपी अखिल वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा पत्थर क्षेत्र में रहने वाली किशोरी (15) के घर उसके बड़े भाई के कई दोस्त अक्सर आते थे। किशोरी 28 जून की दोपहर घर पर अकेली थी। दोपहर लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच क्षेत्र में रहने वाला किशन चौधरी (18) तथा 17 साल के दो नाबालिग लड़के किशोरी के घर पहुंचे। किशोरी तीनों को पहचानती थी, इसलिए घर के अंदर आने दिया। तीनों ने अंदर पहुंच कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।

कई दिन तक किशोरी ने डर के कारण घटना के संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद कल उसने हिम्मत दिखाते हुए अपनी मां को इस बारे मेें जानकारी दी। सोमवार शाम किशोरी और उसकी मां ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।