Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजकोट कलेक्ट्रेट में तीन ने किया आत्मदाह का प्रयास - Sabguru News
होम India City News राजकोट कलेक्ट्रेट में तीन ने किया आत्मदाह का प्रयास

राजकोट कलेक्ट्रेट में तीन ने किया आत्मदाह का प्रयास

0
राजकोट कलेक्ट्रेट में तीन ने किया आत्मदाह का प्रयास
Three attempts suicide by Self-immolation in Rajkot collectorate office over land dispute
Three attempts suicide by Self-immolation in Rajkot collectorate office over land dispute

राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के प्रद्युमननगर क्षेत्र में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में एक ही परिवार के दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय परिसर में दाेपहर बाद नरसिंहभाई, उनकी पत्नी और बहन ने केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह करने के प्रयास से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

ये लोग जमीन विवाद के चलते यह कदम उठा रहे थे। उस समय उनके पुत्र और पुत्री भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

सूरत में दंपती ने घर में की आत्महत्या

गुजरात में सूरत शहर के लिंबायत क्षेत्र में गुरुवार को एक दंपती ने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सुभाषनगर में सामुदायिक भवन के निकट गली संख्या-3 निवासी संजय पाटिल (48) और उसकी पत्नी मीनाबेन (40) ने घर में सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।