Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : निर्माणाधीन मकान की छत ढही, एक मजदूर की मौत, 3 घायल
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : निर्माणाधीन मकान की छत ढही, एक मजदूर की मौत, 3 घायल

अजमेर : निर्माणाधीन मकान की छत ढही, एक मजदूर की मौत, 3 घायल

0
अजमेर : निर्माणाधीन मकान की छत ढही, एक मजदूर की मौत, 3 घायल

अजमेर। अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में आज एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की छत ढह जाने पर उसके मलबे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के धौलाभाटा तिलकनगर में वीरेंद्र सिंह के मकान की दूसरी मंजिल की छत तीन चार दिन पहले ही डाली गई थी कि अपराह्न करीब साढ़े चार बजे ढह गई अौर इसके मलबे में चार मजदूर दब गए।

घटना के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, कलेक्टर आरती डोगरा एवं पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस तथा फायर ब्रिगेड की मदद से राहत कार्य शुरु किया गया।

मलबे को हटाकर उसके भीतर दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल ले जाते समय एक श्रमिक कांति प्रसाद का दम टूट गया। घायल श्रमिकों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

घटनास्थल पर मौजूद कलेक्टर ने दोषी अधिकारी अथवा ठेकेदार आदि के खिलाफ पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कही, जबकि पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।