Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1533- धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का 47 साल की आयु में जगन्नाथ पुरी में निधन।
1816- दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेंटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1852- कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन इमारतें भयानक आग लगने से जलकर खाक हुईं।
1875- देश का पहले स्टॉक एक्सचेंज ‘बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज’ की स्थापना हुई।
1877- पहली बार विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1925- हिन्दी फिल्मों के जाने माने अभिनेता, निर्माता और निर्देशक गुरुदत्त का जन्म हुआ।
1944- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया।
1951- भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत हुई।
1969- वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना।
1972- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1991- दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।
2002- इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले अध्यक्ष बने।
2006- साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर कम से कम 122 लोगों की मौत।
2011- अफ्रीकी देश सूडान का विभाजन। सुडान से अलग हुआ दक्षिणी हिस्सा दक्षिणी सूडान बना।