Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बर्थडे : 58 साल की हुईं पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी
होम Entertainment Bollywood बर्थडे : 58 साल की हुईं पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी

बर्थडे : 58 साल की हुईं पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी

0
बर्थडे : 58 साल की हुईं पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी
Sangeeta Bijlani turns 58
Sangeeta Bijlani turns 58
Sangeeta Bijlani turns 58

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी सोमवार को 58 साल की हो गई।संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था।

बचपन के दिनों से ही संगीता बिजलानी का रूझान ग्लैमर जगत की तरफ था। वर्ष 1980 में संगीता बिजलानी मिस इंडिया चुनी गई। संगीता बिजलानी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म कातिल से की।

वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म हथियार संगीता बिजलानी के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद संगीता बिजलानी ने त्रिदेव,जुर्म, इज्जत, युगांधर, योद्धा, खून का कर्ज और हातिमताई जैसी कई फिल्मों में काम किया।

कहा जाता है कि सलमान खान और संगीता बिजलानी एक समय रिलेशनसिप में थे लेकिन बात नहीं बन सकी थी। वर्ष 1996 में संगीता बिजलानी ने किक्रेटर मोहम्मद अजहरउद्दीन के साथ शादी कर ली। यह रिश्ता वर्ष 2010 में तलाक के साथ खत्म हो गया। संगीता बिजलानी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं।