Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उमा भारती के बड़े भाई स्वामी प्रसाद लोधी का अंतिम संस्कार
होम Madhya Pradesh Bhopal उमा भारती के बड़े भाई स्वामी प्रसाद लोधी का अंतिम संस्कार

उमा भारती के बड़े भाई स्वामी प्रसाद लोधी का अंतिम संस्कार

0
उमा भारती के बड़े भाई स्वामी प्रसाद लोधी का अंतिम संस्कार
Uma Bharti's elder brother Swami Prasad Lodhi Funeral In Tikamgarh
Uma Bharti’s elder brother Swami Prasad Lodhi Funeral In Tikamgarh

टीकमगढ। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के बड़े भाई और मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक स्वामी प्रसाद लोधी का सोमवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह, पार्टी उपाध्यक्ष प्रभात झा के अलावा उत्तरप्रदेश के झांसी जिले से पार्टी के कई आला नेता शामिल हुए।

स्वर्गीय लोधी का अंतिम संस्कार जिला मुख्यालय स्थित उनके फॉर्म हाउस पर किया गया। उनके पुत्र नील (12) ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान भारती ने कहा कि उन्हें राजनीतिक तौर पर स्थापित करने में उनके बडे भाई की अहम भूमिका और सहयोग रहा।

उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने में भी उनके बड़े भाई का ही योगदान रहा। सुश्री भारती ने कहा कि तब से लेकर आज तक प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में उनके भाई का बहुत बड़ा सहयोग रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्व विधायक स्वामी प्रसाद लोधी कुशल संगठक और पार्टी के दमदार नेता थे। वे राजमाता सिंधिया के समय से लेकर अपने अंतिम समय तक पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे रहे।

उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। लोधी का पिछले कुछ समय से अस्वस्थता के चलते दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा था। वहीं पर कल उन्होंने अंतिम सांस ली।