Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा जीतेगी : ओम माथुर
होम Rajasthan Alwar आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा जीतेगी : ओम माथुर

आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा जीतेगी : ओम माथुर

0
आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा जीतेगी : ओम माथुर
BJP will win next rajasthan assembly elections : Om Mathur
BJP will win next rajasthan assembly elections : Om Mathur

अलवर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने दावा करते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव भाजपा जीतेगी।

अलवर जिले में किशनगढ़बास विधायक रामहेत सिंह यादव की माता हुक्मा कौर के निधन पर संवेदना जताने आये  माथुर ने मंगलवार को जिले के तिजारा कस्बे में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए विभिन्न योजना एवं रोजगार संबंधित कार्य कर रहे हैं और विकास की गंगा बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सरकार ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत जनता को लाभ पहुंचाया है। विपक्ष की पार्टियां एक हो, तब भी विकास के नाम पर भाजपा आगामी दोनों चुनाव जीतेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपा है और वह मजबूती से पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में देश खुशहाल नजर आएगा।