Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमेठी में आठ वर्षीय बालिका से रेप, हालत गंभीर
होम UP Amethi अमेठी में आठ वर्षीय बालिका से रेप, हालत गंभीर

अमेठी में आठ वर्षीय बालिका से रेप, हालत गंभीर

0
अमेठी में आठ वर्षीय बालिका से रेप, हालत गंभीर

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदारी में आई आठ वर्षीय बालिका से अज्ञात युवक ने दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बालिका को गंभीर हालत में ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम बालिका दूकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने डरा धमाका कर साइकिल पर बिठा लिया। गांव से दूर एक बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता को खून में लथपथ छोड़ कर आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। घायल अवस्था में पीड़िता रोते-बिलखते घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दिया।

पीड़िता के नाना की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 376 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। पीडिता की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।