Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भोपाल : युवक ने युवती को बंधक बनाया, 12 घंटे बाद बाहर निकला
होम Madhya Pradesh Bhopal भोपाल : युवक ने युवती को बंधक बनाया, 12 घंटे बाद बाहर निकला

भोपाल : युवक ने युवती को बंधक बनाया, 12 घंटे बाद बाहर निकला

0
भोपाल : युवक ने युवती को बंधक बनाया, 12 घंटे बाद बाहर निकला
man takes model hostage and threatens to kill her in Bhopal
man takes model hostage and threatens to kill her in Bhopal
man takes model hostage and threatens to kill her in Bhopal

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक ने फ्लैट के एक कमरे में एक युवती को बंधक बना लिया। लगभग 12 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाइश देकर बाहर निकाला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती को बंधक बनाने वाला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का निवासी राेहित सिंह है। वह सुबह मिसरोद थाना क्षेत्र की फॉर्च्यून डिवाइन सिटी की पांचवीं मंजिल स्थित फ्लैट में पहुंचा। इसमें युवती अपने परिवार के साथ रहती है। युवती की मां का कहना है कि सुबह सात बजे बेटी के चीखने की आवाज पर उन्हें पता चला कि उसके कमरे में कोई घुस गया है।

रोहित ने युवती को एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। इस दौरान रोहित वीडियो कॉलिंग के माध्यम से मीडिया से बात कर रहा था। वीडियो कॉलिंग में रोहित और युवती दोनों घायल दिखाई दे रहे थे। उसका कहना था कि वह कल रात साढ़े 11 बजे से घर में है। उसके पास एक कट्टा भी है।

सूचना मिलते ही पुलिस के पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी युवक को समझाइश देकर मामला सुलझाने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान रोहित के परिजन से भी बात की गई। उसके परिजन उससे बात करने को तैयार नहीं थे।

शाम लगभग साढ़े छह बजे वहां हाइड्रोलिक प्लेटफार्म लाया गया। उसमें चढ़कर लोढ़ा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दिशा नागवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने फ्लैट की खिड़की से युवक से बात की। लगभग 15 मिनट की बातचीत के बाद रोहित कमरा खोलने को तैयार हो गया।

रोहित के हामी भरने पर तीनों अधिकारी ऊपर फ्लैट में गए और शाम लगभग साढ़े सात बजे रोहित और बंधक बनाई गई युवती को लेकर नीचे उतरे। दोनों को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। बाद में उसकी जांच की जाएगी।

इस दौरान घटना स्थल पर मीडिया के साथ स्थानीय लोगों को जमावड़ा भी हो गया था। वहां भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। आपात स्थिति के लिए नगर निगम की दमकल और दरवाजा काटने के लिए गैस कटर भी मंगवा लिया गया था।

बतादें कि मिसरोद पुलिस को लड़की ने दो महीने पहले परेशान करने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपी को अलीगढ़ से पकड़ कर लाई थी जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार रोहित मुंबई में माॅडलिंग के दौरान युवती से मिला था। वह उससे शादी करना चाहता है, इसलिए भोपाल पहुंचा है। बंधक बनाई लड़की बीएसएनल के पूर्व जीएम की बेटी है और एमटेक की स्टूडेंट है। वह मुंबई में जॉब करती है तथा दो माह पहले ही अपने घर आई थी।