Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बड़वानी : मटन बनाने की बात पर पत्नी की हत्या, पति अरेस्ट
होम Madhya Pradesh Barwani बड़वानी : मटन बनाने की बात पर पत्नी की हत्या, पति अरेस्ट

बड़वानी : मटन बनाने की बात पर पत्नी की हत्या, पति अरेस्ट

0
बड़वानी : मटन बनाने की बात पर पत्नी की हत्या, पति अरेस्ट
husband arrested for killing wife in Barwani
husband arrested for killing wife in Barwani
husband arrested for killing wife in Barwani

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की राजपुर पुलिस ने मटन बनाने की बात को लेकर महिला की हत्या करने वाले आरोप पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 45 वर्षीय कलाबाई की हत्या करने के आरोप में उसके ड्राइवर पति चिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को राजपुर के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

11 जुलाई की सायं कलाबाई की मृत्यु राजपुर के शासकीय अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई थी। ऊपरी तौर पर कोई चोट नजर नहीं आ रही थी किंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला उसकी पसलियां और लीवर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थे।

घटना की विवेचना के दौरान मृतका की 16 वर्षीय बड़ी पुत्री ने पुलिस को बताया कि मटन बनाने को लेकर उसके माता-पिता में विवाद होने के उपरांत चिंटू ने कलाबाई को लोहे का सब्बल मार दिया था।

उसने बताया कि चिंटू मटन लाया था, लेकिन कलाबाई ने किसी कारणवश उसे नहीं बनाया था। इस पर चिंटू नाराज हो गया था। कलाबाई की मृत्यु के बाद उसके मायका पक्ष में राजपुर में उसका अंतिम संस्कार नहीं करने दिया था तथा उसके शव को पाटी ले गए थे।