Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बदायूं में चार साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी अरेस्ट
होम Headlines बदायूं में चार साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी अरेस्ट

बदायूं में चार साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी अरेस्ट

0
बदायूं में चार साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी अरेस्ट
four year old girl raped in Badayun
four year old girl raped in Badayun
four year old girl raped in Badayun

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में एक वहशी दरिंदे ने चार वर्ष की अबोध बालिका के साथ बलात्कार किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि वजीरगंज कस्बा निवासी इकरार का 19 वर्षीय पुत्र पड़ोस में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

दरिंदा बच्ची को गम्भीर अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची का पिता मुंबई में नौकरी करता है और मां गूंगी है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।