Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।
1453 – कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड को पराजित किया।
1489- निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
1549- यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1712- इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये।
1850 – हाॅवर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
1898- स्पेन की सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1919 – फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
1929- सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1943 – ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
1944 – अमरीका में कैलिफोर्निया के समीप गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट से 322 लोगों की मौत।
1948 – भारत में महिलाओं को आईएएस और आईपीएस समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने के योग्य माना गया।
1950 – भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना पंजाब के पठानकोट शहर के पास हुई।
1980 – जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।
1981 – इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
1995 – फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत।
2014- मलेशियाई एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्यों सहित 298 लोगों की मौत।