Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
स्वामी अग्निवेश धोखेबाज हैं : सी. पी. सिंह
होम Jharkhand स्वामी अग्निवेश धोखेबाज हैं : सी. पी. सिंह

स्वामी अग्निवेश धोखेबाज हैं : सी. पी. सिंह

0
स्वामी अग्निवेश धोखेबाज हैं : सी. पी. सिंह
Swami Agnivesh is deceitful: C. P. Singh
Swami Agnivesh is deceitful: C. P. Singh
Swami Agnivesh is deceitful: C. P. Singh

रांची । झारखंड के शहरी विकास मंत्री सी. पी. सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश की कथित पिटाई मामले को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच आज कहा कि स्वामी धोखेबाज हैं और वह उन्हें पिछले चालीस साल से जानते हैं।

सिंह ने यहां विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश की पिटाई किये जाने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) का कोई भी कार्यकर्ता शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि स्वामी ने सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए खुद पर हमला करवाया है। ऐसा उनके साथ पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले दिल्ली में अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान भी उनकी पिटाई हुई थी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार काे पाकुड़ पहुंचे स्वामी अग्निवेश के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उनके कपड़े तक फाड़ दिये थे। घटना में उनके सहयोगी और बिहार के आर्य समाज के प्रमुख मनोहर मानव को भी चोटें आयी हैं।

इस घटना को लेकर झारखंड में मचे राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कल ही मामले की जांच के आदेश दे दिये। उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुये संतालपरगना के प्रमंडलीय आयुक्त एवं दुमका प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को मामले की जांच करने का आदेश दिया था।