Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अरशद के बाद रणबीर कपूर निभाएंगे सर्किट का किरदार
होम Entertainment Bollywood अरशद के बाद रणबीर कपूर निभाएंगे सर्किट का किरदार

अरशद के बाद रणबीर कपूर निभाएंगे सर्किट का किरदार

0
अरशद के बाद रणबीर कपूर निभाएंगे सर्किट का किरदार
Ranbir Kapoor to play circuit after Arshad
Ranbir Kapoor to play circuit after Arshad
Ranbir Kapoor to play circuit after Arshad

मुंबई । बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर सर्किट का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। राजकुमार हिरानी निर्देशित और विदु विनोद चोपड़ा निर्मित मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई में संजय दत्त ने मुन्ना भाई और अरशद वारसी ने सर्किट का किरदार निभाया था। दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।

राजकुमार हिरानी मुन्ना भाई संस्करण का तीसरा पार्ट काफी समय से बनाना चाह रहे हैं। राजकुमार हिरानी निदेर्शित ‘संजू’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुयी है। फिल्म संजू में रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी है।

राजकुमार हिरानी अब रणबीर के साथ कई प्रोजेक्ट करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर को संजय दत्त के साथ कास्ट करने की पूरी प्लानिंग कर ली गयी है। कयास है कि रणबीर मुन्नाभाई एमबीबीएस 3 में आने वाले हैं।