Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
first cricket test at lord's pavilion on July 21-23, 1884
first cricket test at lord's pavilion on July 21-23, 1884
first cricket test at lord’s pavilion on July 21-23, 1884

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1658 – औरंगजेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।
1822 – फ्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन। उन्होंने वस्तुओं को रंग विहीन बनाने की क्लोरीन की विशेषता का पता लगाया।
1831 – बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की और लियोपोल्ड प्रथम राजा बने।
1883 – कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर ‘हॉल स्टार थियेटर‘ की शुरुआत हुई।
1884 – पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया।
1888 – ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।
1906 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंद्र बनर्जी का निधन हुआ।
1920 – श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी शारदा मां का निधन हुआ।
1930 – मशहूर गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ।
1940 – सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।
1941 – यूक्रेन में 200 यहूदियों को जलाया गया।
1947 – भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1947– भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ।
1954 – फ्रांस और वियतनाम के मध्य जनेवा कॉन्फ्रेन्स के समापन पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए इस समझौते ने चीन और भारत में फ़्रांस के साम्राज्य का अंत कर दिया।
1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
1977 – नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठे राष्ट्रपति बने।
1983 – अंटार्कटिका के वोस्टॉक में सबसे कम तापमान माइनस 89.2 ​डिग्री दर्ज किया गया।
1988 – भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।
2007– प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2013 – बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।