Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जुलाई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines जुलाई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
July 22 in history : playback singer mukesh was born as Zoraver Chand Mathur in Delhi on July 22nd, 1923
July 22 in history : playback singer mukesh was born as Zoraver Chand Mathur in Delhi on July 22nd, 1923

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
648- यूक्रेन में खमेलनत्सकी विद्रोह के दौरान चमीलनीक हत्याकांड में 10,000 यहूदियों की हत्या की गई।
1678- छत्रपति शिवाजी महाराज ने वेल्लोर का किला जीता।
1702- ईस्ट इंडिया कंपनी ओल्ड और न्यू ने मिलकर एक कंपनी इंडिया यूनाइटेड कंपनी आॅफ ट्रेडिंग का गठन किया।
1775- जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली। जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।
1918- भारत के पहले पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
1918- अमरीका के उताह राष्ट्रीय उद्यान में बिजली गिरने से 504 भेड़ों की माैत।
1923- प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म।
1933- राष्ट्रवादी नेता जतींद्र मोहन सेन गुप्ता का निधन।
1947- भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज को 22 जुलाई, 1947 को भारत अंंगीकार किया गया।
1999- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
2001- जी-8 देशों का सम्मेलन जिनेवा में सम्पन्न।
2003- इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का बेटा उदय हुसैन अमरीकी सेना की कार्रवाई में मारा गया।
2004- नोबेल शांति पुरस्कार (1976) जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।
2012- प्रणव मुखर्जी देश के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2013- चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से 89 लोग मौत।