Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे का 5-0 से सूपड़ा साफ़ किया
होम Sports Cricket पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे का 5-0 से सूपड़ा साफ़ किया

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे का 5-0 से सूपड़ा साफ़ किया

0
पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे का 5-0 से सूपड़ा साफ़ किया
Pakistan sweep Zimbabwe 5-0 with 131-run win in 5th ODI
Pakistan sweep Zimbabwe 5-0 with 131-run win in 5th ODI

बुलावायो। ओपनर इमाम उल हक (110) और बाबर आजम (नाबाद 106) के बेहतरीन शतकों से पाकिस्तान ने रविवार को पांचवां और अंतिम वनडे 131 रन से जीतकर मेजबान जिम्बाब्वे का 5-0 से सूपड़ा साफ़ कर दिया।

पाकिस्तान ने 50 ओवर में चार विकेट पर 364 रन का विशाल स्कोर बनाया जबकि सीरीज में पहली बार कुछ संघर्ष कर पायी जिम्बाब्वे की टीम चार विकेट पर 233 रन ही बना सकी।

इमाम ने फख्र जमान (85) के साथ पहले विकेट के लिए 168 रन की साझेदारी की। जमान ने अपनी पारी का 20वां रन बनाने के साथ ही वनडे में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने की उपलब्धि अपने नाम कर ली। जमान ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया जबकि इमाम ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। आजम ने नौ चौके और दो छक्के उड़ाए।

जिम्बाब्वे की तरफ से रयान मरे ने 47 और पीटर मूर ने नाबाद 44 रन बनाये। आजम को प्लेयर ऑफ द मैच और जमान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।